फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur police have arrested an accused of stealing onions

प्याज के दाम सुनकर दिमाग में आया लालच, फिर कर डाली ये हरकत, पोल खुली तो हुआ गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2019 10:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur police have arrested an accused of stealing onions
प्याज

जहां देश में प्याज के दाम आसमान छूह रहे हैं तो वहीं यूपी के सहारनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। प्याज के दाम सुनकर एक शख्स के दिमाग में लालच आ गया और फिर उसने ये हरकत कर डाली। आगे जानिए आखिर माजरा है क्या-

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
सहारनपुर में नई सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से रात में एक व्यक्ति प्याज चोरी कर ले गया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। दूसरे दिन मंडी में पहुंचे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ प्याज भी बरामद कर लिया।

मंडी कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड स्थित नई सब्जी मंडी में मोहल्ला गोटेशाह निवासी नौशाद खां की आढ़त है। नौशाद खां ने बताया कि रात में एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से प्याज का कट्टा उठाया और स्कूटर पर रख लिया। जब वहां के चौकीदार ने उससे पूछा कि वह प्याज क्यों ले जा रहा है तो आरोपी ने बताया कि उसने प्याज खरीदा है। उसके बाद आरोपी प्याज स्कूटर पर रखकर चला गया। यह पूरा मामला पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सुबह जब उन्हें प्याज चोरी होने का मामला पता चला तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें एक व्यक्ति प्याज चोरी करता हुआ नजर आया। उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी इस बारे में बताया। दूसरे ही दिन आरोपी मंडी में पहुंच गया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौकीदार को बुलवाकर पहचान कराई गई। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया प्याज भी बरामद कर लिया। 

मंडी कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि प्याज चोरी करने के आरोप में अनीस अहमद निवासी रायवाला, गली नंबर तीन को गिरफ्तार किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed