Saharanpur: मुठभेड़ में घायल होने पर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, साथी फरार
सहारनपुर पुलिस की शनिवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल हुआ है जबकि उसका साथी बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।बदमाश चार फरवरी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद से फरार चल रहा था पकड़ा गया।
विस्तार
सहारनपुर बीती रात चिलकाना पुलिस की रावणपुर मार्ग पर गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर 25000 का इनामी बदमाश पकड़ा गया। जबकि उसका साथी बदमाश फरार होने में सफल रहा। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस मुखबिर की सूचना पर साईफन पुलिया से रावणपुर वाले रास्ते पर वांछित अपराधी की तलाश हेतु चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बाइक पर दो सदिंग्ध व्यक्ति समीप आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया।
यह भी पढ़ें: UP: दादा व पिता की राजनीतिक विरासत वापस लेने में अहम जयंत का गठबंधन दांव, 1977 से इस सीट पर रालोद का कब्जा
दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भूरा उर्फ बुरान पुत्र इरफान निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना को दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया।
भूरा उर्फ बुरान थाना चिलकाना पुलिस टीम पर चार फरवरी को हुई मुठभेड़ में हमला कर फरार चल रहा था।उस पर 25000 का इनाम भी घोषित था। बुरहान पर सहारनपुर के साथ ही हरियाणा में लूट, हत्या, पशु चोरी के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। वह थाना चिलकाना के रजिस्टर्ड गैंग डी 53 का भी सदस्य है।