{"_id":"5ecceedb6cb89a2b054cdff9","slug":"saharanpur-one-died-and-two-injured-accident-occurred-due-to-dumping-of-tractor-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, दो घायल, नदी में फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, दो घायल, नदी में फिसलने से हुआ हादसा
Tue, 26 May 2020 03:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में मंगलवार को खेत की जुताई करने जाते समय ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मृतक के शव का परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसा मंगलवार की दोपहर में करीब एक बजे हुआ।
विज्ञापन
गांव रंड़ौल निवासी विपिन पुत्र अरविंद ट्रैक्टर से जुताई करने लिए खेत पर जा रहा था। उसके साथ गांव के ही संजीव उर्फ पिंटा पुत्र मामचंद व संचित भी ट्रैक्टर पर सवार थे। जैसे ही वे मसकरा नदी में पहुंचे, तो ट्रैक्टर का पहिया किसी गहरे गड्ढे गिरने से ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में संजीव उर्फ पिंटा (30) ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि विपिन व संचित को गंभीर चोट लगी है। हादसे की खबर मिलने पर परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और जब तक संजीव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने विपिन एवं संचित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि विपिन को रीड की हड्डी में चोट है और संजीत की टांगे टूट गई हैं। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।