फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur news: Victim woman demand action against husband by SSP after three divorce

शादी के दो साल बाद पत्नी को तलाक, एसएसपी से मिली पीड़िता, पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 21 Aug 2019 07:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur news: Victim woman demand action against husband by SSP after three divorce
तीन तलाक - फोटो : डेमो

सहारनपुर जिले के मंडी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


शहर की कमेला कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व कमेला कॉलोनी में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि पति की गलत हरकतों की वजह से परिवार में विवाद रहने लगा। वह विरोध करती तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश तक की गई। 
विज्ञापन


मेरठ: तीन तलाक के तीन मामले, दो सगी बहनों ने एसएसपी से शिकायत कर मांगा इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते रहे। इसके चलते दो महीना पूर्व से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि गत 19 अगस्त को जब वह आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर मंडी कोतवाली जा रही थी। रास्ते में पति और ससुराल वालों ने उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की। इसी दौरान पति ने बोलकर तीन तलाक दे दिया और कहा कि मैंने तुम्हें आजाद कर दिया है। 

यूपी: पत्नी को फर्जी तलाक, फिर प्रेमिका से कर ली शादी, अब पीड़िता ने दर्ज कराया केस

इसके बाद पीड़ित महिला ने मंडी कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed