फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, murder of woman in uttar pradesh and police investigation started

सहारनपुर: टोने-टोटके के संदेह में महिला की हत्या, बेटी ने ऐसे बचाई जान

Mon, 26 Nov 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, murder of woman in uttar pradesh and police investigation started
मौके पर घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे अंधविश्वास और टोने-टोटके की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


यह घटना कस्बा तीतरों के मोहल्ला शेखजादगान की है। यहां एक 40 वर्षीय महिला शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला घटना के वक्त बेटी के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी।
विज्ञापन


शाहीन मोहल्ला शेखजादगान गांव निवासी नाजिम खान की पत्नी रविवार शाम करीब 5.00 बजे अपनी 18 वर्षीय बेटी नाजमा के साथ बाजार से घर लौट रही थी। मां-बेटी जैसे ही कुरैशी वाली गली के मोड़ पर पहुंचीं तो पीछे से आए मोहल्ले के युवक आसिफ ने शाहीन के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटी ने भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्यारोपी के भाई की 10 दिन पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आरोपी को शक था कि शाहीन ने उसके भाई पर कोई टोना-टोटका किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के जेठ तुरा खान ने तहरीर दी है, जिसमें मोहल्ले के आसिफ सहित कुछ अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मौके पर कारतूस का खोखा मिला है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed