युवती के कमरे से आ रही थी आवाज, दरवाजा खुलते ही परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के कमरे से अचानक आवाज आने लगी तो परिजनों को शक हो गया। इसके बाद परिजनों ने युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली।
दरअसल, एक युवक की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां युवती के पिता ने युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेसबुक पर करीब साढ़े तीन माह पूर्व सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दोस्ती हुई थी।
सोमवार की रात युवक, युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। मंगलवार सुबह करीब चार बजे परिजन सोकर उठे तो उन्हें युवती के कमरे से किसी युवक की आवाज आने पर संदेह हो गया।
इसके बाद परिजनों ने युवती के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां युवक को देखकर चौंक गए। परिजनों ने आरोपी युवक की धुनाई के बाद उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/