{"_id":"5bf39078bdec2269436ba5f6","slug":"saharanpur-jawan-martyr-in-blast-at-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शहीद हुआ सहारनपुर का जवान, सूचना मिलते ही गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शहीद हुआ सहारनपुर का जवान, सूचना मिलते ही गांव में छाया मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट कमांडेंट जबर सिंह, फाइल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के सांभा सेक्टर में सहारनपुर के थाना नकुड़ के गांव भैरमऊ निवासी जबर सिंह तैनात थे। सोमवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगु चक गांव के बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) धमाके में वह शहीद हो गए।
विज्ञापन
इनकी तैनाती सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के असिस्टेंट कमांडेंट पद पर थी। इस हमले में चार अन्य अधिकारी घायल हैं इन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल चल रहा है। देर रात बीएसएफ अधिकारियों ने इनकी मौत की सूचना इनके परिवारवालों को दी, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन