फेसबुक पर दोस्ती... फिर निकाह का वादा और दुष्कर्म के बाद सिर्फ धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर प्रेम और निकाह का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। युवती गर्भवती हो गई, तो निकाह करने से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा, तो आरोपी ने मान मनोव्वल कर माफी मांगी और समझौता कर लिया। लिखित समझौते के मुताबिक युवती का इलाज कराना था और निकाह भी करना था, लेकिन अब आरोपी मुकर गया है। पीड़िता दोराहे पर आ गई है। अब वह पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती का है। एक साल पूर्व फेसबुक पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती प्रेम में बदली, तो आरोपी युवक ने युवती को मुलाकात के लिए शहीद गंज इलाके में अपने ताऊ के घर बुला लिया। वहां युवती को निकाह करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार युवती से मुलाकात कर शारीरिक संबंध बनाए, जिस कारण युवती गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर आरोपी युवक ने युवती का गर्भपात कराने के लिए दवा खिला दी, जिस कारण इंफेक्शन होने पर युवती की तबीयत खराब हो गई। युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, तो आरोपी पर कार्रवाई का दबाव बना।
इसके बाद आरोपी युवक ने पुलिस के सामने अपने कृत्य पर माफी मांगी और युवती से निकाह करने की बात कही। गत 20 जनवरी को नगर कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ, जिसमें अप्रैल माह में युवक ने निकाह करने की बात कही। समझौता होने के चार दिन बाद ही आरोपी युवक मुकर गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। अब पीड़ित युवती कई बार एसएसपी दफ्तर पहुंचकर और नगर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगा रही है।
वहीं युवती का कहना है कि इंफेक्शन की वजह से उसकी हालत खराब हो रही है, परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण वह खुद उपचार नहीं करा सकती है। पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा रही है, लेकिन अब उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। युवती ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस कह देती है कि जब पहले समझौता कर लिया, तो अब कार्रवाई कैसे करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/