फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Facebook friendship to Love affair, PAC jawan denied to marrig, case filed

सहारनपुर: फेसबुक पर दोस्ती से हुआ प्रेम प्रसंग, शादी का झांसा देकर मुकर गया पीएसी का जवान

Wed, 16 Dec 2020 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Dec 2020 12:05 PM IST
सार

  • - फेसबुक पर दोस्ती के बाद शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
  • - उत्तराखंड की युवती ने महिला थाने पहुंच कर मांगा न्याय

विज्ञापन
Saharanpur: Facebook friendship to Love affair, PAC jawan denied to marrig, case filed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पीएसी जवान द्वारा महिला को फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग और शादी का झांसा देकर मुकरने की मामला सामने आया है।  पीएसी मुरादाबाद में तैनात एक जवान ने फेसबुक पर उत्तराखंड की युवती से दोस्ती की और अब शादी से इंकार कर दिया।  युवती ने महिला थाने पहुंचकर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेलाकुई क्षेत्र की युवती महिला थाना पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि बेहट क्षेत्र के युवक ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की और वह देहरादून उसके पास आता रहा। शादी का झांसा देकर वह एक साल से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक उसे पता चला है कि यह युवक किसी दूसरी युवती से शादी का प्रयास कर रहा है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि ये दोनों काफी समय तक लिव इन में रहे हैं। युवती की इच्छा अब भी युवक से शादी करने की ही है। इसलिए फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। युवक पक्ष के लोगों से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed