फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: death of 116 people by drinking poisonous liquor, accused have disclosed after arrest

शराब कांड पर बड़ा खुलासा, दबोचे गए 5 आरोपियों ने बताई 116 मौतों की असली वजह

Mon, 11 Feb 2019 08:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: death of 116 people by drinking poisonous liquor, accused have disclosed after arrest
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जहरीली शराब को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शराब माफिया हरदेव पुंडेन और उसके साथियों को हरिद्वार के ग्राम डाडाली निवासी लाला उर्फ अर्जुन ने 200 लीटर तरल पदार्थ दिया था, जिसमें पानी मिलाकर शराब बनाई गई थी और हरिद्वार के गांव बालुपुर सहित अन्य गांवों में सप्लाई की गई थी। उसी शराब के पीने से लोगों की जान चली गई। यूपी और उत्तराखंड की संयुक्त पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 50 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है।

विज्ञापन

  
रविवार को रुड़की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सोनू से पूछताछ के बाद हरिद्वार एवं सहारनपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। सोमवार को सहारनपुर पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार एवं हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार को गिरफ्तार बालूपुर के सोनू एवं फकीरा ने पूछताछ में सहारनपुर के ग्राम पुंडेन निवासी सरदार हरदेव सिंह एवं चुन्हेटी शेख निवासी सुखविंद्र उर्फ सुक्खा से शराब लेना बताया था।

विज्ञापन

वहीं सोमवार को हरिद्वार पुलिस ने हरदेव एवं सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सहारनपुर पुलिस ने इनके साथी गुरु साहब उर्फ लाड्डी निवासी सरदारों का डेरा ग्राम चुन्हेटी, टिंकू पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम पुंडेन तथा सर्वेश उर्फ पिंकी गुप्ता निवासी चुन्हेटी शेख को गिरफ्तार किया।
 
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी हरदेव एवं लाड्डी ने पूछताछ में बताया कि उन्हें लाला उर्फ अर्जुन निवासी ग्राम डाडली थाना तेजूपुर जिला हरिद्वार द्वारा 200 लीटर तरल पदार्थ मुहैया कराया था। जिसमें से 50 लीटर तरल पदार्थ में 50 लीटर पानी मिलाकर 100 लीटर शराब बनाई थी, जिसका रंग सफेद दूधिया हो गया था। इस बारे में उन्होंने अर्जुन से पूछा तो अर्जुन ने कहा कि यह शराब सही है, सप्लाई कर दो। इसके बाद उन्होंने लखविंद्र उर्फ लक्खा निवासी पुंडेन के साथ मादक पदार्थ को आपस में बांट लिया और फिर सप्लाई कर दी गई।

एसएसपी ने बताया कि अभी पांच आरोपियों के नाम और सामने आए हैं जिनमें लखविंद्र उर्फ बाबा निवासी सरदारों का डेरा ग्राम पुंडेन, भरतु निवासी ग्राम पुंडेन, कबूतरबाज उर्फ ऋषिपाल निवासी ग्राम भलस्वा, नागल के लाला उर्फ अर्जुन निवासी ग्राम डाडली, तेजूपुर जिला हरिद्वार शामिल हैं। आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी गुरु साहब उर्फ लाड्डी काफी समय से शराब का अवैध धंधा करता है, गत दिसंबर माह में ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत मिलने पर बाहर आकर वह फिर से शराब बेचने में लग गया था। 
 
इन्होंने की शराब की सप्लाई 
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गुरु साहब उर्फ लाड्डी, टिंकू तथा हरदेव ने ही यूपी एवं उत्तराखंड के गांवों में जहरीली शराब की सप्लाई की थी। उत्तराखंड में पकड़े गए सोनू को भी इन लोगों ने ही शराब सप्लाई की थी।

विज्ञापन

अर्जुन की गिरफ्तारी से खुलेगा तरल पदार्थ का राज  
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक जिस जहरीली शराब के पीने से इतनी मौतें हुईं हैं उसमें कौन सा पदार्थ मिला था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा कि उसने कौन सा तरल पदार्थ सप्लाई किया था और उसे वह कहां से लाया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed