फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Safari rider dragged bike rider for one km, died

Meerut News: बाइक सवार को एक किमी तक घसीटता ले गया सफारी सवार, मौत

Thu, 15 Jun 2023 08:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 08:04 AM IST
सार

दौराला स्वयंवर पर मेरठ के दौराला फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सफारी सवार ने उसे टक्कर मार दी और 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया
 

विज्ञापन
Safari rider dragged bike rider for one km, died
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मेरठ के दौराला फ्लाई ओवर पर बुधवार देर रात सफारी गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद सफारी चालक बाइक सवार को एक किमी तक घसीटते हुए ले गया। पीछे से आ रहे एक कार चालक ने देखा तो सफारी को ओवरटेक कर उसके आगे कार लगा दी और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गांव नगली साधारण निवासी मोहित (35) बुधवार देर रात बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। दौराला फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद एक सफारी सवार ने बाइक में टक्कर मार दी और मोहित को एक किमी तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आ रहे एक कार सवार ने यह नजारा देखा तो तेजी से कार दौड़ाकर सफारी को ओवरटेक किया और कार सफारी के आगे लगा दी। कार सवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सफारी के नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी और शनाख्त की। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन थाने के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed