फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadhvi Prachi new statement Hindus should make kanwar after boycott of Muslims

साध्वी प्राची का ताजा बयान- मुस्लिमों का बहिष्कार कर हरिद्वार में हिंदू तैयार करें कांवड़

Thu, 25 Jul 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi new statement Hindus should make kanwar after boycott of Muslims
हवन यज्ञ बैठीं साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि हरिद्वार में 99 प्रतिशत मुस्लिम कांवड़ तैयार कर रहे हैं। जिनका बहिष्कार कर हिंदुओं को खुद कांवड़ तैयार करनी चाहिए।

विज्ञापन


बागपत जनपद के दाहा गांव में बुधवार को कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन करने पहुंची साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि कुछ मदरसों में हाफिज सईद व जाकिर जैसे लोग तैयार हो रहे है। कांवड़ यात्रा चल रही है। हरिद्वार में कांवड़ तैयार करने का कार्य मुस्लिम कर रहे हैं। मुस्लिमों से कांवड़ नहीं बनवाकर हिंदू कांवड़ तैयार करें तो उससे रोजगार मिलेगा। हरिद्वार में मुस्लिमों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग ही राखियां बनाएंगे। राखियां हिंदुओं को तैयार करनी चाहिए। 
विज्ञापन


साध्वी ने बताया कि कैराना में सपा के विधायक नाहिद हसन कहते हैं कि हिंदुओं की दुकानों से सामान मत खरीदना। पहले हिंदुओं के मकान खाली कराएं, अब उनकी दुकानों से सामान नहीं खरीदने की बात करते हैं। ये सारी घटनाएं कैराना से ही शुरू होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि सरकार दो बच्चों वाला कानून लागू करे कि जिसके दो या तीन बच्चों से अधिक हैं उन्हें वोट डालने एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। 

इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, जिला मंत्री पप्पन राणा, राजवीर तोमर, धर्मेंद्र खैवाल, डॉ. राजपाल सिंह, दीपक रुहेला, सत्यवीर बालियान, ब्रजमोहन, सतपाल मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed