फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadhvi Prachi has target on muslim after statements of Waris Pathan and Asaduddin Owaisi

ओवैसी के बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार, कहा-100 करोड़ खड़े हो गए तो कितनी जल्दी सफाया होगा, समझ लो

Wed, 26 Feb 2020 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Feb 2020 02:08 AM IST
सार

साध्वी प्राची ने कहा अगर 100 करोड़ खड़े हो गए तो कितनी जल्दी सफाया होगा,यह समझ लो।

विज्ञापन
Sadhvi Prachi has target on muslim after statements of Waris Pathan and Asaduddin Owaisi
साध्वी प्राची के साथ अन्य महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने मंगलवार को देवबंद में फिर विवादित बयान दिया। वारिस पठान के 15 करोड़ और ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर पलटवार करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि जो लोग इस तरह की धमकी देते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अगर 100 करोड़ खड़े हो गए तो कितनी जल्दी सफाया होगा। 

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शिक्षक नगर के शिव पार्क में सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा का भजन कीर्तन कार्यक्रम चल रहा है। 16वें दिन शिव पार्क पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के दौरान दिल्ली में हिंसा फैलाकर देश की छवि खराब करने वाले गद्दार हैं। जो महिलाएं 500-500 रुपये लेकर सीएए के विरोध में बैठी हुई हैं, वो शेरनियां तो क्या बकरियां भी नहीं हैं। सीएए का विरोध करने वाले अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के घुसपैठिए हैं। ऐसे लोगों को चुन- चुनकर देश की सीमा से बाहर निकालना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शाहीन बाग: साध्वी प्राची बोंली- हलाला और बुर्के से आजादी मांगें मुस्लिम महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली हिंसा पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साध्वी ने कहा कि हमारे लोग बच्चों के लिए कोठियां बनाने में लगे हैं, जबकि दूसरा वर्ग जनसंख्या बढ़ाकर वोट के बल पर इन कोठियों को कब्जाने की रणनीति तैयार करने में लगा हुआ है। ऐसे लोग रहते हिंदुस्तान में हैं, लेकिन उनका दिल आज भी पाकिस्तान में है। यह देश भगवान राम, भगवान कृष्ण, महाराणा प्रताप और शिवाजी का है। यहां गद्दारों के लिए कोई स्थान नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed