फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadguru Riteshwar Ji Maharaj will attend the Hindu conference on February 11th.

Meerut News: 11 फरवरी को हिंदू सम्मेलन में आएंगे सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज

Wed, 04 Feb 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sadguru Riteshwar Ji Maharaj will attend the Hindu conference on February 11th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 फरवरी को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में होने वाले हिंदू सम्मेलन में आनंदधाम वृंदावन के पीठाधीश्वर सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज मुख्य अतिथि रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वी. भागैया भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल मित्तल, सचिव भरत बंसल, कोषाध्यक्ष अनुराग मांगलिक, मीडिया प्रभारी अभिनव मित्तल, सह मीडिया प्रभारी कपिल चपराणा ने बताया कि इस हिंदू सम्मेलन में महानगर के प्रत्येक हिस्से से हिंदू समाज के लोग भाग लेंगे। बुधवार को हिंदू सम्मेलन के लिए हिंदू परिवारों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सबसे पहले आमंत्रण पत्र भगवान श्री हरि को समर्पित किया गया। इसके बाद परिवारों को आमंत्रण पत्र दिए गए। इस अवसर पर भोपाल, प्रेमपाल, राजकुमार, धर्मवीर, आदित्य, नरेंद्र, पीयूष, कुशलपाल, मनवीर, तुषार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed