फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sachin's siege intensifies in case of inciting religious sentiments

Meerut News: धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में सचिन की घेराबंदी तेज

Thu, 29 Jun 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sachin's siege intensifies in case of inciting religious sentiments
पुलिस ने दो बार उसके घर पर दी दबिश, नहीं आया हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। धार्मिक भावना भड़काने के आरोपी हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को दो बार उसके मानसरोवर स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन सचिन नहीं मिला। पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की कवायद तेज कर दी है। वहीं सचिन की पत्नी वर्षा सिरोही ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित बैजल भवन में मंगलवार को सचिन सिरोही, चहन सिंह बालियान समेत विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बैठक की थी। बैठक में तय हुआ था कि यदि ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा की गई तो वह वहां पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। सचिन के इस एलान के बाद पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। उस पर सिविल लाइन थाने में आईपीसी की धारा 153-ए और 505-2 में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन सचिन घर पर नहीं मिला। बुधवार को भी पुलिस सचिन के मानसरोवर स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि सचिन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed