फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sachin Sirohi protested against the company's policies

Meerut News: सचिन सिरोही ने कंपनी की नीतियों पर विरोध जताया

Tue, 21 Apr 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sachin Sirohi protested against the company's policies
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के आबूलेन बाजार में चश्मे की एक कंपनी का शोरूम है। सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सुराही कार्यकर्ताओं के साथ शोरूम पर पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आपत्ति जताई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कंपनी की आंतरिक नीति में हिंदू कर्मचारियों को माथे पर तिलक, कलावा या भगवा अंगोछा पहनने जैसी धार्मिक पहचान प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि दूसरे समुदाय के कर्मचारियों को हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण नीति बताते हुए कहा कि इससे हिंदू आस्थाओं और संस्कृति को ठेस पहुंचती है। सचिन सिरोही ने कंपनी के मालिक पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कंपनी पर बाहरी प्रभाव होने के कारण ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं। संगठन ने देशभर के लोगों से कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की अपील भी की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को भगवा रंग का पटका पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed