फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sabhasad finished hungry strike

सभासदों ने भूख हड़ताल खत्म की

Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
sabhasad finished hungry strike
फलावदा(मेरठ)। नगर पंचायत के बाहर अपनी मांगाें को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सभासदों ने आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी। एसडीएम, तहसीलदार ने सभासदों की मांगें एवं समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत के सभासद सोहन वीर सैनी, निजामुद्दीन, ताहिर, शहजाद, आरिफ आदि सभासद अपनी मांगों को लेकर नगर पंचायत के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि नगर पंचायत में सफाई के लिए रखे गए कर्मचारियों से सफाई कार्य पर लगाया जाए, नगर पंचायत में किए गए विकास कार्यों की जांच कराई जाए, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच की जाए। सभासदों के पक्ष में सत्ता पक्ष के लोग भी समर्थन में पहुंचे तथा भूख हड़ताल से खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन सभासद उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मंगलवार को एसडीएम मवाना, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पहुंचे और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दीया। इस मौके पर सैयद इशा गौरव प्रधान शाही अब्बास, अनुज भाटी, हर्षवर्धन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed