दौराला। रूस से आए डेलिगेशन ने बृहस्पतिवार को सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन स्कूल का भ्रमण किया। विदेशी मेहमान आईपीएल चीनी मिल में भी पहुंचे और जीएम दीपेंद्र खोखर के साथ खेतों पर पहुंचकर गन्ने की फसल देखी।
रूस से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्सी लिलिन, अन्ना डेरोफीवा और मोहनदास स्कूल पहुंचे। उनके साथ डॉ. यूएस तेवतिया, डॉ. भानू प्रताप, धर्मेंद्र तालियान भी पहुंचे। उन्होंने स्कूल की सभी कक्षाओं का भ्रमण किया और बच्चों से सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने जवाब दिया। विदेशी मेहमान इसके बाद दीपेंद्र खोखर के साथ गन्ना किसान ओमकार सिंह के खेत पर पहुंचे और गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान आदेश चौधरी, बाबा शाहिद, मुजाहिद, दीपक, जितेंद्र, अजित राणा, सतीश कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।