{"_id":"5c37782dbdec22734575ff10","slug":"rumor-of-sexual-harassment-with-woman-on-highway-in-shamli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से मची खलबली, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से मची खलबली, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Thu, 10 Jan 2019 10:21 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के झिंझाना में बृहस्पतिवार शाम को मेरठ-करनाल हाईवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी समेत कई थानों की पुलिस दौड़ी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया कि मामला गैंगरेप का नहीं, बल्कि आपसी लेनदेन का है। पुलिस ने देर रात तक दंपती से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल निवासी दंपति ने डायल 100 पर सूचना दी कि वे बाइक से मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जा रहे थे। रास्ते में हाईवे किनारे गन्ना छील रहे चार युवकों से रास्ते के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने गलत रास्ता बता दिया।
उनका आरोप था कि दो युवकों ने उनके पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दंपति को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। सूचना पर पुलिस ने खलबली मच गई।
विज्ञापन
एएसपी अजय प्रताप सिंह ,कोतवाली और झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद घटनास्थल झिंझाना क्षेत्र का मिला। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो मामला संदिग्ध लगा।

एसपी ने बताया कि बाद में दंपति से बात हुई, तो मामला गैंगरेप का न होकर बल्कि तीन हजार रुपये के लेनदेन का पाया गया। इसी को लेकर कहासुनी हुई है। एसपी ने दावा किया कि महिला के पति से बातचीत का वीडियो पुलिस के पास है। घटना संदिग्ध है और जांच कर कार्रवाई की जा रही है। देर रात सीओ कैराना और झिंझाना इंस्पेक्टर झिंझाना थाने में दंपती से पूछताछ में लगे थे।