{"_id":"5e73db398ebc3e72be028c12","slug":"rumor-of-corona-patient-meerut-news-mrt474435710","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज की अफवाह, खाली हो गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज की अफवाह, खाली हो गया बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सदर बाजार स्थित चाट बाजार में एक युवक के कोरोना से पीड़ित होने की अफवाह से खलबली मच गई। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस को एंबुलेंस के साथ भेजा। पुलिस ने नेपाल के आए संदिग्ध युवक को मेडिकल कॉलेज ले गई।
पुलिस के मुताबिक, नेपाल का एक युवक चाट बाजार में एक दुकान पर मोमोज बनाता है। उसे बुखार है और उसमें कोरोना जैसे लक्षण बताए गए। इसका पता लगते ही चाट बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर संदिग्ध मरीज को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया उक्त युवक की तबियत खराब बताई गई थी। युवक खुद को ठीक बता रहा है। कोरोना संक्रमित की अफवाह के बाद चाट बाजार में भीड़ कम हो गई। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया कि यह केवल अफवाह थी, युवक ठीक है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि संदिग्ध मरीज बताकर सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर उक्त मरीज को मेडिकल कॉलेज भेजा। चेकअप के बाद ही सही बात पता चलेगी।