फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rudra, Kusum, and Translam won their matches.

Meerut News: रुद्रा, कुसुम और ट्रांसलम ने मैच जीते

Sat, 17 Oct 2026 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Rudra, Kusum, and Translam won their matches.
- जीटीबी में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में शनिवार से प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। इसमें रुद्र इंटरनेशनल, कुसुम पब्लिक स्कूल और ट्रांसलम एकेडमी की टीम ने अपने अपने मैच जीते।
इससे पूर्व कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच कुसुम पब्लिक स्कूल और रुद्रा इंटरनेशनल के बीच हुआ। इसमें कुसुम पब्लिक स्कूल ने 14.4 ओवर में 10 विकेट पर 72 रन बनाए। इसमें अरहान ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्यांश ने 4, साद ने दो, दिव्यांश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्र इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने 15वें ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर आठ विकेट से मैच जीता। इसमें रनदीप ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्या व प्रीत ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रनदीप को मिला।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीटीबी दिल्ली रोड की टीम ने मात्र 25 रन बनाए। इसमें किरत ने 8 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने 5, वीर ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रांसलम एकेडमी ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य को प्राप्त किया। इसमें कार्तिक ने 15 रन बनाए। देव मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। इसमें अंश ने 30, अरहान ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ एकेडमी की टीम 97 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कबीर ने सबसे अधिक 18 रन बनाए। गेंदबाजी में कृणाल ने 4, अविराज ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कृणाल रहे। मैच से पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रभा राव भी रहीं। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed