फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus over worker's death in factory, matter calmed down after compensation

Meerut News: फैक्टरी में मजदूर की मौत पर हंगामा, मुआवजे के बाद मामला शांत

Mon, 04 May 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over worker's death in factory, matter calmed down after compensation
सरधना। मनोज का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के बिनौली मार्ग पर स्थित एक क्रॉकरी रिसाइक्लिंग फैक्टरी में सोमवार को मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैक्टरी पर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। कई घंटे चली वार्ता के बाद मुआवजे पर सहमति बनने पर मामला शांत हो गया।


सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव निवासी मनोज (50) पुत्र ओमप्रकाश फैक्टरी में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह काम के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण फैक्टरी पर पहुंच गए। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सरधना और सरूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में स्थिति नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं। काफी देर बाद क्षेत्र के लोगों की मध्यस्थता से फैक्टरी संचालक और मृतक पक्ष के बीच वार्ता हुई। फैक्टरी प्रबंधन द्वारा आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनने पर परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। समझौते के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। देर शाम गमगीन माहौल में मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सरधना। मनोज का फाइल फोटो। परिजन

सरधना। मनोज का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed