फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in collectorate for toll tax closed after two sister death in accident at Meerut

विधायक बोले- डीएम साहब! दो बेटियों की मौत की जिम्मेदार है ये वसूली, कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा

Wed, 11 Dec 2019 02:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Dec 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in collectorate for toll tax closed after two sister death in accident at Meerut
टोल टैक्स का विरोध - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कैंट बोर्ड द्वारा वाहन प्रवेश शुल्क वसूलने के विरोध में शहर में मंगलवार को सुबह से रात तक हंगामा चलता रहा। दिन में जहां इस मुद्दे को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में उठाया तो शाम को कैंट विधायक और भाजपा नेताओं ने कलक्ट्रेट में हंगामा कर जिलाधिकारी और एसएसपी से तत्काल प्रवेश शुल्क वसूलना बंद कराने की मांग की। कैंट विधायक ने कहा कि सोमवार सुबह कैंट एरिया में दो बेटियों की ट्रक से कुचलकर हुई मौत की जिम्मेदार ये वसूली ही है। रात को आक्रोशित ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली रोड स्थित वसूली प्वाइंट पर पहुंचकर बैरियर हटा दिए।

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे कैंट विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर डीएम के साथ एसएसपी को भी वार्ता के लिए बुलाया गया था। कैंट विधायक ने डीएम अनिल ढींगरा को ज्ञापन देते हुए कहा कि कैंट बोर्ड द्वारा दिल्ली रोड फैज-ए-आम कॉलेज, रुड़की रोड लेखा नगर के पास और मवाना रोड पर डेयरी फार्म के सामने बैरियर लगाकर अवैध रूप से वाहनों से वाहन प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है, क्योंकि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग है। जिनका स्वामित्व उत्तर प्रदेश सरकार में भारत सरकार का है। इन मार्गों के रखरखाव की धनराशि का वहन लोक निर्माण विभाग के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार करती है। ऐसे में छावनी परिषद को इन मार्ग पर प्रवेश शुल्क वसूलने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


विधायक ने डीएम को बताया कि शुल्क वसूली के समय से इन जगहों पर रोज जाम लग रहा है। वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। किसी भी समय शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। डीएम साहब यही नहीं, छावनी क्षेत्र में प्रवेश शुल्क बचाने के लिए एक ट्रक सोमवार सुबह मुख्य मार्ग छोड़कर कैंट के नो एंट्री एरिया में जा घुसा था। जिसने स्कूल जातीं स्कूटी सवार दो बहनों अनु व अंजलि को टक्कर मारकर कुचल दिया था। दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई थी। डीएम ने इस मामले में कैंट बोर्ड के सीईओ से बात करने के बाद आश्वासन दिया कि बैरियर हटा लिए जाएंगे। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे कैंट अफसरों से बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार लिया ठेका

इस पूरे मामले में ठेकेदार केपी सिंह का कहना है कि उन्होंने ठेका नियमानुसार लिया है। यह प्रवेश शुल्क लिया जा सकता है। इस संबंध में सीईओ की तरफ से मंगलवार को डीएम को पत्र भी लिखा गया है।
 
बोर्ड में पास हुआ था फैसला
पूरे मामले में कैंट बोर्ड ने 12 दिसंबर को सभी सदस्यों की आपात बैठक बुला ली है। 11 जगहों पर प्रवेश शुल्क वसूलने का ठेका बोर्ड बैठक में ही पास किया गया था। ऐसे में बिना बोर्ड बैठक के इसको संशोधित नहीं किया जा सकता है। भाजपा के इस वक्त बोर्ड में उपाध्यक्ष समेत छह सदस्य हैं। भाजपा विधायक इस बारे में कह चुके हैं कि कैंट बोर्ड जल्द से जल्द बोर्ड में इस पर दोबारा से निर्णय ले।
  
ये है मामला 
पहले कैंट में छह स्थानों बाउंड्री रोड, महताब सिनेमा, सरधना रोड, रेलवे रोड, रोहटा फाटक, आरए बाजार तोपखाना में ही कॉमर्शियल वाहनों से व्हीकल एंट्री शुल्क वसूला जाता था। आठ दिसंबर से पांच नई जगह बढ़ा दी गई। इनमें रुड़की रोड पर लेखानगर के पास, मवाना रोड पर डेयरी फार्म के सामने, दिल्ली रोड पर फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज के सामने, लाला मोहम्मदपुर और डिस्टलरी क्रॉसिंग कंकरखेड़ा पर भी बैरियर लगाकर शुल्क लिया जाने लगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed