फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS section publicity chief's id hacked and asked for money

आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख की आईडी हैक कर मांगी रकम

Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
RSS section publicity chief's id hacked and asked for money
आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख की आईडी हैक कर मांगी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर(बिजनौर)। शातिर हैकर ने कस्बे के युवा समाजसेवी और आरएसएस के खंड प्रचार प्रमुख की फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को मेसेंजर से मेसेज भेजकर इलाज के नाम पर रुपयों की मांग की। परिचितों व रिश्तेदारों द्वारा समाजसेवी से संपर्क करने पर धोखाधड़ी का पता चला।

आरएसएस के खंड प्रचार प्रमुख शुभांकर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर आईडी बनाई और उनकी पुरानी आईडी से उनके फोटो उठाकर नई बनी आईडी में पोस्ट किए। इसके बाद उनकी पुरानी फेसबुक आईडी की फ्रेंड लिस्ट से उनके परिचितों एवं रिश्तेदारों के नाम चयनित कर शातिर हैकर ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। परिचितों व रिश्तेदारों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की तो, इसके बाद हैकर ने मेसेंजर पर मेसेज भेजकर रुपयों की मांग की। उसमें शुभांकर गुप्ता के हवाले से लिखा गया कि मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं, इसलिए पैसों की आवश्यकता है। हैकर ने किसी से 15 हजार रुपये तो किसी से इससे ज्यादा धनराशि मांगी। शुभांकर गुप्ता के रिश्तेदार नोएडा निवासी डाक्टर शुभम गर्ग, उनकी भांजी मेरठ निवासी तेजश्री, उनके भाई देहरादून निवासी वैभव और बढ़ापुर निवासी परिचित प्रॉपर्टी डीलर मौहम्मद आसिफ ने मेसेज मिलते ही कुशलक्षेम जानने के लिए शुभांकर गुप्ता को कॉल कर ली। तब पता चला कि कोई शातिर इस धोखाधड़ी को कर रहा है। कुछ समय बाद ही हैकर ने आईडी को डिलीट भी कर दिया। शुभांकर गुप्ता की ओर से शुक्रवार देर शाम इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed