फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS conducted a march

Meerut News: आएसएस ने किया पथ संचलन

Wed, 01 Oct 2025 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
RSS conducted a march
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर पथ संचलन का आयोजन
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर स्थित रघुवीर सदन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के पद संचलन का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व विभाग संचालक सूर्योदय त्यागी ने की। दोनों अतिथियों ने श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शस्त्र पूजन कर औपचारिक उद्घाटन किया गया। मुख्य शिक्षक की भूमिका हेमंत कुमार, प्रार्थना लोकेंद्र सोम रहे। संचालन अनुज त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ने कहा कि संघ समाज जागरण का कार्य शाखा के माध्यम से कर रहा है, जिससे सामाजिक समरसता बढ़ रही है और समाज संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने समाज को संगठित कर असत्य पर सत्य की विजय दिलाई, वैसे ही संघ समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बना रहा है। कार्यक्रम में श्यामसुंदर, मोहित, संजय, डॉ. सुंदर, डॉ. कुशलपाल राणा, नीरज जैन, महिपाल वाल्मीकि, संजय दीवान, मांगू प्रधान, संजीव त्यागी, उमेश त्यागी, अंश कुमार, दिनेश कुमार, पुलकित जैन, कन्हैया लाल त्यागी, रामकुमार गुप्ता, दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed