फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will stay in Meerut for three days

Meerut News: तीन दिन मेरठ में रहेंगे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत

Wed, 28 Jan 2026 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 28 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will stay in Meerut for three days
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : Samvad
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 19 से 21 फरवरी को मेरठ प्रवास पर आ रहे हैं। शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (मेरठ प्रांत, ब्रज प्रांत व उत्तराखंड प्रांत) के लगभग 500 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ मोहन भागवत का संवाद होगा। 21 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे। इनमें पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान, शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, जाने-माने शिक्षाविद, प्रमुख उद्यमी, प्रमुख संगठनों के अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के प्रमुख आदि शामिल होंगे। इनके साथ भी द्विपक्षीय संवाद कार्यक्रम होगा। सरसंघचालक के तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर संघ परिवार तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

सरसंघचालक मोहन भागवत 19 फरवरी की देर शाम को मेरठ पहुंचेंगे। 20 फरवरी को खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में शामिल होंगे। आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम को खिलाड़ी संवाद गोष्ठी नाम दिया गया है। पहले मोहन भागवत अपनी बात खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के सामने रखेंगे। इसके बाद सरसंघचालक द्वारा खिलाड़ी व प्रशिक्षकों के प्रश्न व जिज्ञासा का समाधान किया जाएगा। संघ के क्षेत्र संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक व क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद कुमार की ओर से खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होगा। 21 फरवरी की शाम को सरसंघचालक मेरठ से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल मेरठ को प्रतिवर्ष संघ के किसी अखिल भारतीय अधिकारी का प्रवास कार्यक्रम मिलता है। इस बार सरसंघचालक मोहन भागवत मेरठ आ रहे हैं। मेरठ में संघ के इस बड़े आयोजन को लेकर राष्ट्रीय स्तर के संघ पदाधिकारी जुटे हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां हो रहीं है।

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत- फोटो : Samvad

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed