फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS chief Mohan Bhagwat says that the spirit of patriotism should be in the heart, not in the show

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- राष्ट्रभक्ति की भावना दिल में होनी चाहिए, दिखावे में नहीं

Fri, 07 Jun 2019 01:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat says that the spirit of patriotism should be in the heart, not in the show
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ शिक्षा वर्ग के दूसरे वर्ष के प्रशिक्षण शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रभक्ति का पाठ स्वयं सेवकों को पढ़ाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित सर्वोपरि है। राष्टभक्ति की भावना दिल में होनी चाहिए दिखावे में नहीं।

विज्ञापन


संघ प्रमुख गुरुवार को शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के शिक्षा वर्ग के दूसरे वर्ष के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत वर्ष की सालों पुरानी पंरपरा है। अच्छा और गुणवान बनने के लिए मन के अंदर हमेशा अच्छे भाव लाने चाहिए। ये तभी संभव होगा जब हमारी शिक्षा और संस्कार उत्तम होंगे। देश के प्रति समर्पित होकर काम करें। अच्छे समाज के निर्माण में भागदारी करें।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि राष्ट्रभक्ति सबसे ऊपर है। हमेशा राष्ट्र चिंतन के लिए समर्पित रहना चाहिए। कहा कि आप आने वाले भारत के कल हो, इसलिए आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। यदि सशक्त भारत देखना है तो राष्ट्र हित के लिए कुछ संकल्प भी लेने होंगे। सच्चे मन से उनका पालन करना होगा, तभी एक सशक्त और मजबूत भारत का सपना साकार होगा। मोहन भागवत ने कहा कि देश भक्ति उनके दैनिक जीवन में शमिल होनी चाहिए। ये दिल से हो दिखावे से नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। उन्होंने संयुक्त परिवारों पर बल दिया। शाम को वह संघ स्थान पर गए और शाखा में भाग लिया। कई जानकारियां स्वयंसेवकों को दी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचारक आलोक, वर्ग कार्यवाह शिवकुमार त्यागी, मेरठ प्रांत प्रचारक धनीराम के अलावा संघ के वरिष्ठ प्रचारक मौजूद रहे। शुक्रवार को संघ प्रमुख प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed