फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route of buses and light vehicles coming from Delhi will change from Bhojpur Ghaziabad cut

Meerut: कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी, किधर से गुजरेंगे हल्के और भारी वाहन, पढ़ें-पूरा अपडेट

Thu, 29 Jun 2023 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

 कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड मार्ग पर चार जुलाई से भारी वाहन और नौ जुलाई से 15 जुलाई तक हल्के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। एसपी यातायात ने रुट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Route of buses and light vehicles coming from Delhi will change from Bhojpur Ghaziabad cut
kanwar yatra- File photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड मार्ग पर चार जुलाई से भारी वाहन और नौ जुलाई से 15 जुलाई तक हल्के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बुधवार को रुट डायवर्जन प्लान जारी करते हुए एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज बस व हल्के वाहन जिन्हें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर के लिए जाना है, इन वाहनों को थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ शहर होते हुए साईलों सैकेन्ड चौकी से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर-हापुड़ चुंगी तिराहा से मेरठ शहर की ओर तथा कस्बा किठौर से परीक्षतगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ, से मुजफ्फरनगर की ओर जाना होगा। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार, व देहरादून की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन


- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट होंगे। जो कस्बा किठौर से हापुड़ बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद एवं बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल बस अड्डा पुलिस चौकी मवाना से मेरठ तक आने वाले भारी वाहनों को ही मेरठ की ओर आने दिया जायेगा।

विज्ञापन

- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर जाना हैं। ऐसे रोडवेज की बसें मवाना पुलिस चौकी से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी चौराहा से सोहराबगेट बस अड्डे तक जा सकेंगी तथा वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कालेज, कस्बा किठौर से हापुड़ बुलन्दशहर बाईपास होते हुये दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर को जा सकेंगी। रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लाक, खरखौदा की और हापुड़ रोड पर नहीं जाने दिया जायेगा।

- मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रूडकी, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है वह यातायात थाना किठौर से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिये जाएंगे। जो मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात जिसे गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना हैं, वह यातायात पुलिस चौकी बस स्टैंड मवाना से किला परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे यात्री वाहन मीरापुर, मवाना होते हुये कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नर आवास चौराहे से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ गंगा बैराज, बिजनौर नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

- बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली बागपत व करनाल हरियाणा की ओर जाना है, ऐसे वाहन कस्बा किठौर स्थित हापुड़़ तिराहे से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास से पिलुखवा, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए डासरा इंटरचेंज से ईस्टन पेरीफेरल पर आकर बागपत होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

- शामली, करनाल हरियाणा व बागपत की ओर आने वाला यातायात जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाना है, ऐसे वाहन हापुड़- बुश्दशहर बाईपास होते हुए कस्बा किठौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डों की व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को लेकर भैंसाली बस अड्डे और सोहराब गेट बस स्टैंड पर भी बसों की व्यवस्था कर ली गई है। भैसाली बस अड्डा चार जुलाई की सुबह आठ बजे से 15 जुलाई तक बंद रहेगा। रोडवेज की बसों का संचालन सोहराबगेट बस अड्डा गढ रोड पर शिफ्ट कर दिया जायेगा। जहाँ से रोडवेज बसें उपरोक्तनुसार डायवर्जन रूट के अनुसार सोहराबगेट बस अड्डे से चलेंगी तथा उक्त मार्ग से ही सोहराबगेट बस अड्डे पर आयेंगी। गांधी आश्रम चौराहे से आगे हापुड़ स्टैंड की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा।

बागपत रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों की व्यवस्था
- इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसे चार जुलाई की सुबह आठ बजे भैसाली रोडवेज बस अड्डे के बजाय बागपत बाईपास से ही चलेंगी और शहर के अन्दर प्रवेश नही करेगी।

बडौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों की व्यवस्था
- इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसे दिनांक 4 जुलाई सुबह आठ बजे से भैसाली रोडवेज बस अड्डे के बजाय रोहटा रोड बाईपास से ही चलेंगी और शहर के अन्दर प्रवेश नही करेगी।

प्राईवेट बस अड्डों की व्यवस्था
मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर व बिजनौर के लिए चलने वाली प्राईवेट बसें थाना गंगानगर के सामने से चलेगी।

- किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली प्राईवेट बसें पुलिस चौकी यादगारपुर बसंत बिहार किला रोड से चलेगी। हापुड़ रोड पर हापुड - बुलन्दशहर के लिए चलने वाली प्राईवेट बसें एल. ब्लाक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से चलेगी। सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज व प्राईवेट बसें सरधना फ्लाईओवर से चलेंगी। अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली प्राईवेट बसें थाना गंगानगर के पास बनाये गये स्टैंड से चलेंगी। बस स्टैंड से मवाना, बहसुमा, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए संचलित होगी।

ये रहेगा मेरठ जोन का डायवर्जन प्लान
हरिद्वार से दिल्ली जाने वाला वाहन :-
झबरेडा, देवबन्द, रामपुर तिराहा, पचेण्डा बाई पास, भोपा बाईपास, सिखेडा, जानसठ, मीरापुर, रामराज, कस्बा मवाना पुलिस चौकी, कस्बा किठौर, साईलो पुलिस चौकी द्वितीय, हापुड़, पिलखुआ डासना तिराहा, विजयनगर बाईपास एनएच-24 से, यूपी गेट के रास्ते दिल्ली जाएंगे। इसी प्रकार वापस आयेगा।
- देहरादून जाने वाला वाहन :- देवबंद से तल्हेडी बुजुर्ग, नांगल, गागलहेडी, सैयद माजरा होते हुये छुटमलपुर से देहरादून जायेगा। इसी प्रकार वापस आयेगा।

बिजनौर से दिल्ली जाने वाला वाहन :- बिजनौर, मीरापुर, रामराज, कस्बा मवाना पुलिस चौकी, कस्बा किठौर, साईलो पुलिस चौकी द्वितीय, हापुड, पिलखुआ डासना तिराहा, विजयनगर बाईपास एनएच-24 से यूपी गेट के रास्ते दिल्ली जायेगा। इसी प्रकार वापस आयेगा।

- मुरादाबाद की तरफ से बुलंदशहर होते हुऐ दिल्ली जाने वाला वाहन अनूपशहर- बुलन्दशहर सिकंदराबाद- दादरी-नोएडा होते हुए दिल्ली जायेगा एवं इसी मार्ग से वापस लौटेगा।

- मुरादाबाद की तरफ से आने वाला वाहन जिसे हरियाणा पश्चिम जाना है अनूपशहर - बुलन्दशहर - सिकंदराबाद, दादरी इस्टर्न पैरीफेल एक्सप्रेस-वे नोएडा से हरियाणा पश्चिम जायेगा एवं इसी मार्ग से वापस लौटेगा।

औघड़नाथ मंदिर पर कांवडियों द्वारा किये जाने वाले जलाभिषेक के अवसर पर टैफिक डायवर्जन स्कीम
मोदीपुरम्, रूडकी, हरिद्वार की ओर से आने वाले लाखों कावड़िये मेरठ कैन्ट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं जो टैंक चौराहा से माल रोड़ होकर एवं जादूगर चौराहा से सोफिया स्कूल की ओर मुड़कर रजबन बाजार व हनुमान चौक सदर से होकर औघड़नाथ मंदिर पर पहुंचते है। इस अवसर पर औघड़नाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गो पर बैरियर लगाकर यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस की डयूटी लगाकर मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाता है। इस ओर जलाभिषेक करने वाले भक्त व कांवड़ियों को पैदल ही जाने की अनुमति दी जाती है।

यहां जलाभिषेक से दो दिन पूर्व ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा 
नैनसी चौराहा सरकुलर रोड,
बालाजी मंदिर मोड़ वेस्ट एण्ड रोड़,
शिवचौक आबूलेन,
दर्शन एकेडमी,
पार्किंग नैनसी चौराहा रोड,
राम आफिसर्स मैस,
गोल्डन पार्क तिराहा,
दीवान स्कूल तिराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed