{"_id":"632feb166ff9ff5f9f4bf807","slug":"roof-collapse-of-a-house-in-bijnor-playground-turned-into-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, कहीं पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध, जलाशय बने मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, कहीं पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध, जलाशय बने मैदान
Sun, 25 Sep 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:16 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कई परिवारों पर आफत बनकर कहर बरसा रही है। बिजनौर में बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। वहीं नगीना में खेल के मैदान में पानी भर गया तो कहीं पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
बारिश से गिरी मकान की छत व पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कई परिवारों पर आफत बनकर कहर बरसा रही है। शनिवार देर रात बिजनौर जनपद में तेज बारिश के चलते एक छत भरभराकर गिर गई।हालांकि इस हादसे के वक्त कमरे में एक युवक बाल बाल बच गया। वहीं छत धराशायी होने से कमरे में रखा काफी सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते एक मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। घटना के समय मकान स्वामी का पुत्र कमरे में सो रहा था जो बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मोहल्ला लाल सराय में एक बड़ा पेड़ तेज हवा और बारिश के चलते गिर कर सड़क पर आ गया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसी तरह नगीना क्षेत्र में हिंदू इंटर कॉलेज के बराबर में स्थित खेल मैदान में बारिश के चलते पानी भर जाने के कारण रोजाना दौड़ लगाने व खेलने आने वाले युवा मायूस हुए।
विज्ञापन