फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways will provide free travel to sisters on rakshabandhan

रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर कराएगा रोडवेज

Mon, 03 Aug 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
roadways will provide free travel to sisters on rakshabandhan
मेरठ। लंबे समय से यात्रियों बाट जोेह रहे परिवहन निगम को रक्षाबंधन से कमाई की उम्मीद है। प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात देने से रोडवेज की बांछे खिली हुई हैं। बहनों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने क्षेत्र में 475 बसों का बेड़ा उतारा है। इसके अतिरिक्त 100 बसें इमरजेंसी के लिए रखी हैं। वहीं, लोकल रूट पर भीड़ के मद्देनजर बसों के 200 फेरे बढ़ाए हैं। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान में 475 बसें लगाईं
रक्षाबंधन अभियान फतह करने के लिए रीजन के पांचों डिपो ने 475 बसों का इंतजाम किया है। इसमें मेरठ डिपो ने 107, सोहराबगेट डिपो ने 160, भैसाली डिपो ने 109, बड़ौत और गढ़ डिपो ने 100 बसें लगाई हैं। मेरठ से कौशांबी, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि रूटों के अतिरिक्त लखनऊ के लिए भी बसों को बढ़ाया है। लोकल रूट पर पहले से चल रही बसों के फेरे यात्रियों की तादाद अनुसार बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क सफर
परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिलाओं के लिए सफर निशुल्क है। यह सुविधा रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक रहेगी। इस दौरान महिलाओं को शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा। ईटीएम में इसे फीड कर दिया गया है। यदि मशीन से टिकट नहीं निकलेगा तो मैन्युअल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओपी का पालन कराना होगा
सरकार ने यात्रा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। परिचालक यात्रियों के हाथ सेनिटाइज कराएंगे और बिना मास्क वाले यात्रियों को बस में नहीं बैठने देंगे। बस में सीट संख्या के बराबर ही यात्री होंगे। सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए खड़ी सवारी नहीं ले जाई जाएंगी।
यात्रियों के लिए बसों एवं अन्य सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -नीरज सक्सेना, आरएम मेरठ रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed