फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways employees protested against privatization and illegal bus operations.

Meerut News: निजीकरण और अवैध बस संचालन के विरोध में उतरे में रोडवेज कर्मचारी

Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protested against privatization and illegal bus operations.
मेरठ। उप्र रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को भैंसाली बस अड्डा और सोहराबगेट बस अड्डे पर कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन किया। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन और निगम की संपत्तियों के निजीकरण का विरोध किया। उन्होंने अपनी विभिन्न सामूहिक मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई।
विज्ञापन




सोहराबगेट बस अड्डे पर शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि मेरठ के सभी मार्गों पर निजी डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। निगम की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह बंद होना चाहिए। लंबे समय से कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए। चालकों से अनुचित चालान वसूली बंद की जाए।
विज्ञापन




उधर, भैंसाली बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन किया। परिषद के प्रांतीय संरक्षक विजय सिंह राणा और संरक्षक विजय सिंह राणा का कहना था कि 50 फीसदी यात्री भार अनुपात से कम आने पर प्रोत्साहन राशि में कटौती की जा रही है उसे बंद किया जाए। संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी की भांति उपदान दिया जाए। मृतक संविदा चालकों और परिचालकों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग भी प्रमुख की। संविदा तथा बाहरी स्रोत से नियुक्त कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन और अवकाश सुविधा मिले। नियमित कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के बकाया भुगतान की अपील की गई। भैंसाली में शाखा अध्यक्ष विनय कुमार और सुनील शर्मा सहित लगभग 200 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रदर्शन में मेरठ डिपो की संचालन और तकनीकी शाखा के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सोहराबगेट बस अड्डे पर जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी और अपर महामंत्री संजय कुमार राणा के अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुशील वर्मा और क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण सिद्ध भी मौजूद थे। भैंसाली में शाखा अध्यक्ष विनय कुमार और सुनील शर्मा ने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed