फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road construction begins on the Sisauli-Gokulpur route.

Meerut News: सिसौली- गोकुलपुर मार्ग पर सड़क निर्माण शुरू

Sat, 12 Sep 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Road construction begins on the Sisauli-Gokulpur route.
माछरा। क्षेत्र के गांव सिसौली के बाहरी छोर से गोकुलपुर काली नदी तक सड़क मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। यह मार्ग काफी समय से बदहाल था और लोगों को परेशानी हो रही थी। भीम आर्मी के पश्चिमी प्रभारी शान मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी मांग का संज्ञान लेते हुए इस सड़क का काम शरू हो गया है। शान मोहम्मद ने बताया कि इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर ट्विटर के माध्यम से और दूरभाष पर वार्ता करके उन्हें सड़क निर्माण कराने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।लोकनिर्माण विभाग के के एई राहुल कुमार ने कहा कि विभाग ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है। लगभग 10 दिनों में यह निर्माण पूर्ण हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed