फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road Blocked in Hapur After Youth Dies in Loader Accident, Family Demands Compensation

Meerut: हस्तिनापुर में लोडर की टक्कर से युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर जाम, परिजनों ने मांगी आर्थिक सहायता

Tue, 27 Jan 2026 05:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 05:36 PM IST
सार

हस्तिनापुर में गन्ना लादने वाले लोडर की टक्कर से युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Road Blocked in Hapur After Youth Dies in Loader Accident, Family Demands Compensation
जाम लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के पास गन्ना लादने वाले लोडर की चपेट में आने से पाली गांव निवासी 29 वर्षीय तपराज की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब तपराज बाइक से गुजर रहा था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद फूटा आक्रोश
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोडर चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सड़क पर लंबा जाम, लोग हुए परेशान
शव रखकर जाम लगाने से हस्तिनापुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग
परिजन एसडीएम को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे। सीओ पंकज लवानिया और थाना पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई शुरू
थाना प्रभारी के अनुसार लोडर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed