{"_id":"6a0203ee85d9ce42760ea308","slug":"road-accident-victim-dies-during-treatment-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105740-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। मुजफ्फरनगर जिले में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए नकलीराम (57) की दौराला स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना पुलिस के अनुसार थाना ककरौली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी नकली राम एक सप्ताह पूर्व बाजार से सामान खरीदकर मोपेड से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दौराला कस्बा हाईवे स्थित आर्यव्रत अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रविवार देर रात नकली राम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर दौराला पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।