फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers welcomed para-athlete Preeti Pal

Meerut News: रालोद कार्यकर्ताओं ने पैरा एथलीट प्रीति पाल का स्वागत किया

Tue, 27 Oct 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
RLD workers welcomed para-athlete Preeti Pal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जापान में पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर मेरठ लौटी पैरा एथलीट प्रीति पाल का एनएच-58 पर गॉडविन कॉलोनी में रालोद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार बाफर के आवास पर किया गया।
प्रीति पाल ने महिला वर्ग की 100 और 200 मीटर टी-35 स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विवेक कुमार बाफर ने कहा कि प्रीति पाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मेरठ क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र की बेटी एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रीति पाल ने कहा कि मेरठ लौटने पर अपनों से मिले सम्मान और स्नेह से वह बेहद खुश हैं। साथ ही अन्य बेटियों को संदेश दिया कि वे भी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। इस अवसर पर प्रीति के दादा ऋषिपाल, पिता अनिल पाल और भाई अनिकेत पाल का भी रालोद परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर रालोद नेता नरेश मल्लापुर, एडवोकेट जयराज सिंह, नीलम तोमर, खेल प्रकोष्ठ से ज्योति शर्मा, पुनीत, अक्षय तोमर, गुरदीप गुर्जर, दर्शन प्रधान, कोशिन्द्र भड़ाना, विशाल, धर्मेंद्र, मांगे राम, विकुल और जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed