फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers emphasized strengthening the organization.

Meerut News: रालोद कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Wed, 30 Sep 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
RLD workers emphasized strengthening the organization.
सरधना। गांव पिठलोकर स्थित पब्लिक स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव पिठलोकर स्थित पब्लिक स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। इसमें आगामी स्थानीय चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और संचालन शहजाद प्रधान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने कहा कि रालोद पार्टी किसानों, युवाओं और आमजन के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करें।
विज्ञापन

रणवीर दहिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। बैठक में रवि भारत चिकारा, इरफान, गुरमीत, सुरेंद्र, रजनीश, गोपाल, शैलेंद्र, हसरत और गुल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed