{"_id":"5f7f275b1538ea716a63f617","slug":"rld-sp-complete-preparation-to-surround-the-central-and-state-government-on-kisan-bill-and-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद-सपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी, 12 को मथुरा में होगी लोकतंत्र बचाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद-सपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी, 12 को मथुरा में होगी लोकतंत्र बचाओ रैली
Thu, 08 Oct 2020 08:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:21 PM IST
सार
अब 12 अक्तूबर को मथुरा में होगी लोकतंत्र बचाओ रैली, हाथरस मुद्दे के साथ ही किसान बिल को भी बनाया मुद्दा
विज्ञापन
jayant chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद ने अब सपा को साथ लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। आज जहां मुजफ्फरनगर में रैली हुई, वहीं अब 12 अक्तूबर को मथुरा में रैली होगी, जिसकी घोषणा स्वयं जयंत चौधरी ने रैली में मंच से की।
विज्ञापन
हाथरस में हुए लाठीचार्ज से जहां रालोद भावनात्मक रूप से जाट कार्ड खेलने में जुट गया है। वहीं, कृषि कानून को लेकर पश्चिमी क्षेत्र की किसान राजनीति को मथने की तैयारी हो गई है। जयंत चौधरी के साथ ही दीपेंद्र हुड्डा, अभय चौटाला और धर्मेंद्र यादव ने भी रैली में हाथरस कांड को छेड़ते हुए किसान बिल का मामला प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
हरियाणा के नेताओं ने तो किसानों की ही बात प्रमुखता से रखी। सभी ने कृषि कानून को पूरी तरह किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, हाथरस कांड के जरिये भाजपा के सुशासन के नारे को भी आइना दिखाने का प्रयास जनता के सामने किया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रैली पहले से प्रस्तावित थी। हालांकि इस रैली में तब कृषि कानून को लेकर हुए आंदोलन के तहत दर्ज हुए मुकदमों का विरोध करना था, लेकिन चार अक्तूबर को जयंत चौधरी पर हाथरस में हुए लाठीचार्ज ने पूरा माहौल ही बदल दिया और मुजफ्फरनगर की यह रैली पश्चिम के एक बड़े क्षेत्र की रैली बन गई। इस रैली में आई भीड़ का उत्साह ही माना जाएगा कि जयंत चौधरी ने मंच से 12 अक्तूबर को मथुरा में भी लोकतंत्र बचाओ रैली की घोषणा कर डाली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/