फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishipal became the President and Santram General Secretary

ऋषिपाल अध्यक्ष और संतराम महामंत्री बने

Sat, 22 Aug 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rishipal became the President and Santram General Secretary
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की साइट कर्मचारी यूनियन के शुक्रवार को हुए चुनाव में ऋषिपाल सिंह अध्यक्ष चुने गए। वहीं, संतराम महामंत्री बने। इस चुनाव में ऋषिपाल सिंह एवं महाराज सिंह पैनल आमने-सामने रहे। चुनाव में कुल 246 वोट में से 241 वोट डाले गए। अधिशासी अभियंता धीरज सिंह के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें ऋषिपाल सिंह को 128 एवं महाराज सिंह को 108 वोट मिले। वहीं, राजीव रंजन सिंह 132 मतों के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। महामंत्री पद पर संतराम 135 मतों के साथ विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंदी ईश्वर सिंह को 97 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 126 मतों के साथ सुधीर कुमार जीते। संगठन मंत्री पद पर 124 मत के साथ संजीव चौहान चुने गए। उनके प्रतिद्वंदी गंगादास को 105 मत मिले। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र 124 मत लेकर विजयी हुए। प्रचार मंत्री संजय कुमार और संयुक्त मंत्री सुंदर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed