फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revenue Department has identified land in Sirjopur

दूसरे दिन सिरर्जोपुर में पहुंचकर टीम ने सरकारी जमीन को किया चिन्हित

Sun, 04 Oct 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Revenue Department has identified land in Sirjopur
सिरर्जोपुर में राजस्व विभाग ने जमीन चिहिन्त की
विज्ञापन

हस्तिनापुर। राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को गांव सिर्जोपुर में सरकारी जमीन के रकबे को चिहिन्त किया। टीम ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम कमलेश गोयल के निर्देश पर शनिवार को गांव सिरर्जोपुर में टीम पहुंची। राजस्व विभाग के निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में लेखपाल जितेंद्र वर्मा, गौरव कुमार, गुरबचन सिंह, आदेश कुमार, सुनील वत्स, चकबंदी लेखपाल, ऋषभ कुमार आदि ने किसान और गंगा नदी के रकबे को चिन्हित किया। बताया कि गंगा नदी की जमीन लगभग 405.203 हेक्टेयर और ग्रामीणों की लगभग 610.482 हेक्टेयर रकबे को चिन्हित किया गया। राजस्व विभाग निरीक्षक ने कहा कि गंगा के कुछ रकबे में नदी बह रही है वहीं, कुछ खाली है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गत वर्ष भी सरकारी अवैध जमीन को लेकर हुए झगड़े में गोली तक चल गई थीं। जिलाधिकारी के आदेश पर सरकारी जमीन में प्लेज को उजाड़ दिया गया था और कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थ। बताया कि वह मुकदमे अभी भी चल रहे हैं। वहीं, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि खादर क्षेत्र में सरकारी जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है। अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। टीमें सरकारी भूमि चिन्हित करने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed