फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired soldier opened fire on a tourist bus on the highway in Meerut

UP: मेरठ में टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने की अंधाधुंध फायरिंग... मसूरी से घूम कर आ रहा था छात्रों का ग्रुप

Mon, 18 Nov 2024 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Nov 2024 09:46 AM IST
सार

मेरठ में हाईवे पर टूरिस्ट बस पर  रिटायर्ड फौजी ने की अंधाधुंध फायरिंग की। ट्रैवल बस में एक दर्जन से अधिक छात्र मसूरी से घूमकर आ रहे थे। गोलीबारी में एक गोली एक छात्र के पेट को छूकर निकल गई।

विज्ञापन
Retired soldier opened fire on a tourist bus on the highway in Meerut
मेरठ में बस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में नेशनल हाईवे 58 पर रविवार देर रात रिटायर्ड फौजी ने टूरिस्ट बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के समय टूरिस्ट बस में कॉलेज के लगभग एक दर्जन से अधिक छात्र थे। गोलियां चलाते ही छात्रों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


भगदड़ के दौरान एक छात्र के पेट से गोली छूकर निकल गई। जिससे छात्र लहूलुहान  हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस में आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज के छात्र अंश, राजवीर, नील, हृदय गुप्ता, दिव्यांश, बगेश सहित एक दर्जन से अधिक छात्र 14 नवंबर को घूमने के लिए ट्रैवल बस बुक कर मंसूरी गए थे। सभी लोग रविवार देर रात ट्रैवल बस से वापस ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैवल बस चालक अनुज गुर्जर ने बताया कि पल्लवपुरम फेस दो के सामने फ्लाईओवर के ऊपर एक वैगनआर चालक जोमैटो वाले से अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसका छात्रों में चालकों में विरोध जताया था। आरोप है कि गुस्साए युवक ने छात्रों के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

फायरिंग होते ही छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। इस दौरान एक गोली छात्र हृदय गुप्ता के पेट को छूकर निकल गई। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के दौरान हाइवे पर भी दहशत का माहौल हो गया। 

 

पीड़ित छात्रों के अनुसार, आरोपी के सिर पर खून सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नितिन सिरोही सुपरटेक कॉलोनी थाना पल्लवपुरम के रूप में हुई। 

आरोपी आर्मी से रिटायर्ड है, और वर्तमान में एक प्राइवेट गार्ड के रूप में नौकरी कर रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी हिरासत में है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed