मवाना। एएस इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े वयोवृद्ध बीके शर्मा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। दिल्ली स्थित अस्पताल में रविवार रात अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मवाना स्थित आवास पर लाया गया। ब्रजघाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र सचिन देव शर्मा ने दी। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, पूर्व पालिका चेयरमैन डॉ. नरेश चंद्रा, भाजपा नेता सुभाष दीक्षित, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, प्रवीण जैन, श्यामलाल गुप्ता, महेंद्र रावल, अशोक श्रीवास्तव, संजीव भ्रमर, यशपाल फक्कड़ समेत सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।