फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired BHU professor died after falling from first floor of apartment in Ganganagar of Meerut

Meerut: अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरकर बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 11 Mar 2024 02:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 02:19 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के गंगानगर में अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरकर बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Retired BHU professor died after falling from first floor of apartment in Ganganagar of Meerut
अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरकर मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरकर 75 वर्षीय बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना गंगानगर डिवाइडर रोड आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के बराबर में स्थित पनाश अपार्टमेंट की है। यहां ए-104 में मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले 75 वर्षीय महेंद्रनाथ राय बेटे डॉ. विजय प्रकाश के साथ यहां रह रहे थे। बेटा और बहू आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार को बहू और बेटा ड्यूटी चले गए। दोपहर करीब 12 बजे वह पहली मंजिल पर अपनी बालकनी में टहल रहे थे। तभी लोगों को एक तेज आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बाहर आकर देखा तो महेंद्रनाथ लहूलुहान अवस्था में नीचे दुकानों की सीढ़ियों पर पड़े थे। लोगों ने अपार्टमेंट में जाकर लोगों को जानकारी दी। उसके बाद सूचना पर उनके बेटे और बहू पहुंचे।

घटना की जानकारी पर एसएसआई प्रीतम सिंह और एसआई भूपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ समय मानसिक रूप से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महेंद्रनाथ राय को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। उन्होंने किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी है, हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, हालत गंभीर
उधर, कंकरखेड़ा के मंगलपुरी में निर्माणाधीन मकान में सोमवार सुबह सेटरिंग लगाने का कार्य चल रहा था। यहां पर लालामोहम्मदपुर निवासी हनी सेटरिंग लगाने का कार्य कर रहा था। अचानक से वह सीढ़ी से फिसल गया और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इसी दौरान सेटरिंग का सामान भी हनी के ऊपर आ गिरा। जिससे वह और ज्यादा घायल हो गया। लोगों ने उसे सरधना रोड स्थित लक्ष्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed