फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   resolved to strengthen the party

पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

Tue, 12 Aug 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
resolved to strengthen the party
कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने बैठक की। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में पार्टी को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने, सदस्यता अभियान को तेज गति देने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तय की गई। पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के नेतृत्व में लोकदल की नीति एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और किसानों में है। हमारा संकल्प है कि हर बूथ पर मजबूत कमेटी का गठन कर पार्टी को नई ऊर्जा दी जाए। क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि युवा शक्ति को पार्टी से जोड़ना और उन्हें प्रशिक्षित करना ही भविष्य की राजनीति की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव गौरव जटौली, प्रभात तोमर, इंद्रवीर भाटी, संजय पनवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed