फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Residents troubled by dilapidated wedding venue and waterlogging; complaint lodged with DM.

Meerut News: जर्जर बरातघर और जलभराव से लोग परेशान, डीएम से शिकायत

Wed, 30 Sep 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Residents troubled by dilapidated wedding venue and waterlogging; complaint lodged with DM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कस्बे के मोहल्ला मोमिन अंसार में जर्जर बरातघर और ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान के पास जलभराव की समस्या को लेकर कस्बा निवासी वसीम मुखिया ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला मोमिन अंसार निवासी वसीम ने बुधवार को दी शिकायत पत्र में बताया कि वार्ड नंबर सात में स्थित पुराना बरातघर लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन के चारों ओर लगे गेट टूट चुके हैं और लेंटर के सरिये बाहर निकल आए हैं। भवन की हालत इतनी खराब है कि उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बरातघर के आसपास बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। ऐसे में भवन गिरने से किसी बड़े हादसे की आशंका है। मोहल्लेवासियों में भी जर्जर भवन को लेकर डर बना हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि पूर्व में नगर पंचायत को भी मामले की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने हादसा होने से पहले जर्जर बरातघर को गिराने की मांग की है। दूसरी शिकायत में ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान के पास जल निकासी की समस्या का मामला उठाया। वसीम ने बताया कि काफी समय से रास्ते पर जल निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबनुमा स्थिति बनने से कब्रिस्तान में भी पानी भर जाता है और कब्रों तक पानी पहुंच रहा है। शव दफनाने के लिए लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आसपास के खेतों में भी पानी भरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। बताया कि नगर पंचायत में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed