फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Remembered the sacrifice of Prithviraj Chauhan on his birth anniversary

Meerut News: जयंती पर पृथ्वीराज चौहान के बलिदान को याद किया

Sun, 17 May 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Remembered the sacrifice of Prithviraj Chauhan on his birth anniversary
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ब्रह्मपुरी प्रखंड की ओर से भारत के महान वीर योद्धा और हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रह्मपुरी शारदा रोड स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में वीर योद्धा पृथ्वी राज चौहान के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन कश्यप ने किया। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन, अदम्य साहस, युद्ध कौशल और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान साहस, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि वर्ष 1191 में तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने विदेशी आक्रांता मुहम्मद गोरी को पराजित कर भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की थी। युवाओं से आह्वान किया कि वे सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों, नारी सम्मान, न्यायप्रियता और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव संगठित रहें। इस अवसर पर उज्जवल तायल, मयंक बंसल, विशाल धनक, पुनीत पंछी, देव वर्मा, अमन राजपूत एवं विनायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed