{"_id":"5abe90974f1c1b1a6a8b47ac","slug":"reliance-capital-ke-kabje-me-hotel-harmoney","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस कैपिटल के कब्जे में होटल हारमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस कैपिटल के कब्जे में होटल हारमनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन को शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल ने अपने कब्जे में लेकर सील लगा दी। साथ ही होटल की निगरानी के लिए कंपनी ने अपने दो गार्ड भी तैनात कर दिए। इस दौरान व्यापारियों का विरोध देखते हुए दिल्ली की टीम नौचंदी पुलिस को साथ लेकर पहुंची थी। बता दें कि रिलायंस कैपिटल का होटल कारोबारी हिमांशु पुरी पर 24.54 करोड़ रुपये बकाया है।
शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी हिमांशु पुरी का गढ़ रोड पर हारमनी इन के नाम से होटल है। करोड़ों रुपये कर्ज होने के चलते छह मार्च को हिमांशु पुरी परिवार के साथ घर छोड़कर चले गये थे। उसके बाद से होटल कारोबारी का कोई सुराग नहीं लगा। दस मार्च को रिलायंस कैपिटल ने होटल और कारोबारी के घर पर बकाया राशि का नोटिस चस्पा कर दिया था। जवाब न मिलने पर पांच नोटिस भेजे गए। शुक्रवार को दिल्ली की रिलायंस कैपिटल कंपनी की टीम होटल हारमनी इन पहुंची। जहां उन्होंने होटल कर्मियों से डायरेक्टर हिमांशु पुरी, आदिल खान, ताराचंद पुरी और पूर्व डायरेक्टर सुनील पुरी के बाबत पूछताछ की। होटल के बाहर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सभी कर्मचारियों को बाहर कर मुख्य द्वार पर पांच अलग-अलग नोटिस चस्पा किए।
नोटिस में बताया गया कि पूर्व में कंपनी ने होटल संचालक को नोटिस भेजकर बकाया अदा न करने पर होटल कब्जे में लेने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते माना गया कि आरोपी फरार हो गए हैं। लोन के समय गारंटी के तौर पर रखे गए होटल हारमनी इन को कंपनी अपने कब्जे में लेती है। टीम ने होटल को सील करते हुए अपना ताला लगा दिया। इसके बाद टीम शास्त्री नगर एच-ब्लॉक कारोबारी के घर पहुंची। हिमांशु पुरी के करीबी और कपड़ा कारोबारी नवीन अरोड़ा का कहना है कि होटल पर सील लगाई गई है। घर पर सील नहीं लगाई है।
विज्ञापन
कहीं इटली तो नहीं पहुंच गया परिवार
एक कारोबारी ने बताया कि हिमांशु पुरी के पिता का गढ़ रोड पर पेट्रोल पंप था। इसी पेट्रोल पंप की जमीन पर करोड़ों रुपये का कर्जा लेकर 2010-11 में गढ़ रोड पर होटल हारमनी इन बनाया था। करीब एक साल से पुरी जीरो माइल स्थित एसजीएम गार्डन को भी लीज पर लेकर चला रहा था। जब लोन नहीं चुकाने के लिए रिलायंस कैपिटल ने नोटिस भेजा तो हिमांशु ने होटल का सौदा करना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि हिमांशु पुरी की एक रिश्तेदार इटली में है। जहां उनका भी होटल बताया गया है। ऐसे में चर्चा है कि हिमांशु पुरी इटली में तो नहीं हैं। हिमांशु पुरी के घर के बाहर खड़ी बीएमडब्लू और ऑडी कार सात मार्च को एक व्यापारी ले गया था।
कोर्ट के आदेश पर होगी नीलामी
नोटिस में रिलायंस कैपिटल की तरफ से कहा गया कि यदि 60 दिन में उनका पैसा नहीं दिया तो कोर्ट के आदेश पर कंपनी संपत्ति की नीलामी शुरू करेगी। ऐसे में दो माह बाद कंपनी कोर्ट के आदेश पर होटल की नीलामी भी कर सकती है।