{"_id":"5f74edae8ebc3eefb700a99d","slug":"registration-stopped-in-undergraduate-first-merit-will-come-up-to-five-city-news-mrt5038980183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में रजिस्ट्रेशन बंद, पांच तक आएगी पहली मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में रजिस्ट्रेशन बंद, पांच तक आएगी पहली मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन बुधवार रात 12 बजे के बाद बंद हो गए। दो लाख सीटों पर 146305 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। 14 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने फॉर्म तो भरा है, लेकिन फीस जमा नहीं की है। सबसे अधिक बीए की 22 हजार सीटों पर 56400 आवेदन किए गए हैं।
बीकॉम की 4600 सीटों पर 17000 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टेटिक्स की 9463 सीटों में 16500 आवेदन किए गए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर की सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटों पर 45 सौ के करीब रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इन चारों कोर्सों में मेरिट काफी ऊपर जाएगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर तक पहली मेरिट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो जाएंगे।
सरकारी कॉलेजों की बात करें तो एडेड और राजकीय के 68 कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम में 37 हजार के करीब सीटें हैं। इनमें एक लाख छात्रों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक सीट पर तीन छात्र-छात्राओं का दावा रहेगा। 50 फीसदी सीटें 12वीं में यूपी बोर्ड से पास होने वाले छात्रों को और 50 फीसदी सीटें सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। ऐसेे में मेरिट काफी ऊपर जाएगी। बीए में इस बार कटऑफ 65 फीसदी भी अंतिम हो सकती है।सेल्फ फाइनेंस के कॉलेजों में 60 हजार के करीब सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन
ये हैं बीए-बीएससी-बीकॉम में सीटें
बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 46 सौ और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टेटिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीट हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं।