{"_id":"69dcd403df2cb7e4f9086483","slug":"registration-for-amarnath-yatra-will-start-from-15th-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1159147-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अमरनाथ यात्रा के लिए 15 से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अमरनाथ यात्रा के लिए 15 से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति मेरठ की ओर से अमरनाथ में विशाल भंडारा लगाया जाता है। इसकी तैयारियों को लेकर मंगतपुरम दिल्ली रोड पर विशेष बैठक हुई। इसमें प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। ऑनलाइन या बेगमपुल जम्मू कश्मीर बैंक में जाकर आवेदन किए जा सकते हैं। जो लोग यात्रा में जाने के इच्छुक हैं, वे अभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल बनवा रहे हैं।
यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि यात्रा से पूर्व जून माह में समिति द्वारा कई बड़े आयोजन किए जाते हैं। इसमें शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। शहर के सभी बाजारों ने राशन एकत्रित किया जाता है। भंडारे में पांच से ट्रक खाद्यान्न जाता है। भोजन तैयार करने के लिए 40 से 50 लोग भेजे जाते हैं। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में तैयारी पर मंथन किया गया। बैठक में विशाल गर्ग, राजीव शर्मा, संजय शर्मा, अंबुज, राजन सिंघल, अवधेश सहित अन्य मौजूद रहे।