फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration begins with delay in first day in PG, one lakh crosses in UG

पीजी में पहले दिन देरी से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यूजी में एक लाख पार

Sun, 16 Jun 2019 03:36 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 16 Jun 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Registration begins with delay in first day in PG, one lakh crosses in UG
सीसीएसयू फाइल फोटो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंध कॉलेजों में पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन को शनिवार शाम छह बजे से पोर्टल ने काम करना शुरू किया। पहले दिन गिनती के राजिस्ट्रेशन हुए हैं। यूजी कोर्सों की बात करें तो रजिस्ट्रेशन की संख्या शनिवार शाम तक 1,11,000 पहुंच गई है। अभी भी यूजी कम ही पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू के कॉलेजों से एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी और दूसरे पीजी कोर्स करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 30 जून से पहले छात्र-छात्राएं आवेदन कर दें। इसके बाद यूनिवर्सिटी मेरिट निकालेगी। यूजी कोर्स की तरह पीजी में भी छात्र छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। जिसके बाद मेरिट के आधार पर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। सबसे ज्यादा आवेदन एलएलबी में किए जाने की उम्मीद है। इसमें एडेड कॉलेजों में 14 सौ से कम सीटें हैं। ऐसे में एडिड कॉलेजों की मेरिट एलएलबी में 70 तक ही रहने के आसार लग रहे हैं। सेल्फ  फ ाइनेंस कॉलेजों में 15,000 से ज्यादा सीटें होने के कारण सभी छात्र छात्राओं को एडमिशन मिल जाएगा। एमए, एमएससी, एमकॉम में भी मेरिट काफ ी ऊपर जाएगी।
विज्ञापन


यूजी में 50,000 से ज्यादा सीटें खाली
सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी और दूसरे तमाम कोर्सों में 1,60,000 से ज्यादा सीटें हैं यूनिवर्सिटी 23 मई से रजिस्ट्रेशन करा रही है। दो बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन शनिवार शाम तक भी 1,11,000 रजिस्ट्रेशन ही हो पाए हैं। अभी भी 50,000 सीटें खाली पड़ी हैं। 18 जून यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। 20 जून को यूनिवर्सिटी मेरिट जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म में सुधार को बचे 2 दिन
जिन छात्र- छात्राओं ने फ ार्म में गलतियां भर दी हैं, उनको ठीक करने के लिए भी सिर्फ 2 दिन बाकी बचे हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी कोई मौका नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed