फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Record breaking heat: Western UP is scorching due to hot winds coming from Rajasthan

रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी: राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से तप रहा पश्चिमी यूपी, तीन दिन अभी और चढ़ेगा पारा

Sun, 19 May 2024 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2024 12:16 PM IST
सार

West up Weather Forecast : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है और शाम तक भी राहत नहीं मिल रही है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से वेस्ट यूपी की धरती तप रही है।

विज्ञापन
Record breaking heat: Western UP is scorching due to hot winds coming from Rajasthan
स्कूटी पर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओ से वेस्ट यूपी की धरती तप रही है। रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी के बीच हीट वेव ने मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को झुलसा दिया है। वेस्ट यूपी में गर्मी का पर चढ़ता जा रहा रहा है। पिछले 6 दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है जिस  कारण से गर्मी का असर और बढ़ रहा है मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी रहता के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और हीट वेव के चलने से गर्मी का असर और तेज हो गया लगातार बढ़ती गर्मी ने शहर वासियों को हलकान कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है अभी आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर वैसे ही बना रहेगा पिछले 6 दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। 

सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान ने रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और हीट वेव के चलने से गर्मी का असर और तेज हो गया लगातार बढ़ती गर्मी ने शहर वासियों को हलकान कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है अभी आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर वैसे ही बना रहेगा पिछले 6 दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया। सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में लोगों को गर्मी में झुलसा दिया। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपीशाही का कहना है कि अभी तीन-चार दिन तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में पर चढ़ता जा रहा है।
 
विज्ञापन

चार घंटे ज्यादा रहता है गर्मी का असर
वर्तमान मौसम शुष्क चल रहा है। गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम का असर आमजन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तेजी से तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय करीब 4 घंटे गर्मी का असर ज्यादा रहता है। 11 बजे से गर्मी का पारा चढ़ना शुरू हो जाता है और तीन से चार बजे तक गर्मी पूरे चरम पर रहती है। इस समय घर से बाहर निकलना बहुत ही हानिकारक है।

 

बिना मुंह ढके न निकले घर से बाहर
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं  प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय गर्मी का असर बहुत तेजी से है दोपहर के समय घर से -जरूरी काम के लिए ही निकले अन्यथा घर में ही रहें।
-बाहर निकलते समय अपने मुंह को और हाथ-पैरों को पूरा ढक कर रखें।
-हाथ-पैरों को पूरा ढक कर रखें।
-आंखों पर चश्मा का इस्तेमाल करें।
इस समय जो हीट वेव चल रही है वह शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, जिस कारण से शरीर बीमारी भी तेजी से पकड़ लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed